मुंबई. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 845 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,29,875 और मृतकों की संख्या 1,40,739 हो गई है। इस बात की जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 730 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,75,682 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 9,799 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases – 845
*⃣Recoveries – 730
*⃣Deaths – 17
*⃣Active Cases – 9,799
*⃣Total Cases till date – 66,29,875
*⃣Total Recoveries till date – 64,75,682
*⃣Total Deaths till date – 1,40,739
*⃣Tests till date – 6,46,87,403(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) November 21, 2021
राज्य में आज रिकवरी रेट 97.67 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 97,482 होम क्वारंटाइन और 1,019 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 833 मामले सामने आए थे और 15 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 2,271 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।
मुंबई में आए 213 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 213 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 281 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।
शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,61,146 हो गई हैं, जबकि 16,306 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,39,707 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,577 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
मुंबई में आज 31,801 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 121,40,647 नमूनों की जांच की जा चुकी है।