मुंबई: मुंबई निगम क्षेत्र की सीमा में स्थित 500 वर्ग फुट तक की आवासीय संपत्तियों पर कोई संपत्ति कर नहीं लगेगा। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दिन में शहरी विकास विभाग की बैठक में इस निर्णय की घोषणा की। मुंबई के निगम चुनावों से पहले यह घोषणा की गई है। चुनाव अगले महीने संभावित है।
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 1, 2022
बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन से इस फैसले को तत्काल क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से वृहन मुंबई निगम क्षेत्र (बीएमसी) की सीमा में 500 वर्ग फुट से कम के 16 लाख मकान मालिकों को लाभ होगा।