नाशिक : तिडके कॉलोनी से सिटी सेंटर मॉल और सिटी सेंटर मॉल (City Center Mall) से त्रिमुर्ति चौक के बीच बन रहे फ्लाईओवर (Flyover) के काम में बड़ा भ्रष्टाचार (Corruption) होने का आरोप लगाते हुए इससे जुड़े डॉक्यूमेंट (Document) मांगे गए है जिसे हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इस मांग को लेकर भाजपा नगरसेवक (BJP Corporator) मुकेश शहाणे (Mukesh Shahane) ने सिटी इंजीनियर एस आर वंजारी के कार्यालय में सोमवार दोपहर 12 बजे से आंदोलन शुरू कर रखा है। इस काम में बड़ा भ्रष्टाचार होने का आरोप शहाणे ने लगाया है।
पिछली स्थाई समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाते हुए इससे जुड़ा डॉक्यूमेंट्स देने की उन्होंने मांग की थी। स्थाई समिति सभापति गणेश गीते और महानगरपालिका कमिश्नर कैलाश जाधव द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर मुकेश शहाणे ने कहा कि मैंने गंभीर मुद्दा उठाया है। पहले शहर में कई घोटाले हुए है। लेकिन गलत काम जारी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स मांगे है। लेकिन डॉक्यूमेंट्स छिपाए क्यों जा रहे है।
प्रस्तावित फ्लाईओवर के काम में बड़ी आर्थिक घोटाला होने की वजह से इस मामले को हाईकोर्ट लेकर जाना होगा। इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए। इसकी बार बार मांग की। मैंने फोन करके भी कहा। उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर सोमवार सुबह से आंदोलन शुरू किया है।
जब तक मुझे डॉक्यूमेंट्स नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फ्लाईओवर के पीछे जो कोई भी है उसे उनकी जगह दिखाए बिना नहीं रहूंगा। खुद का घर बनाने में लोगों की जान जा रही है तो यह काफी गंभीर मुद्दा है। फ्लाईओवर निश्चित रूप से बनना चाहिए लेकिन किसी को तबाह करके नहीं। इसमें किसकी दिलचस्पी है।प्रस्तावित फ्लाईओवर को मंजूरी मिलने से पहले ट्रैफिक रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए। ट्रैफिक कितना होता है, दिन भर में कितनी गाड़ियां जाती है इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए। इस काम में पारदर्शिता रखते हुए ईमानदारी से काम होना चाहिए। अन्यथा बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।