आईपीएल के नीलामी कर्ता के बेहोश होने के बाद ऑक्शन को रोककर लंच ले लिया गया है।
बेंगलुरु, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के बीच में से बुरी खबर आई है। आईपीएल (IPL 2022) के नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) ऑक्शन के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए हैं। इस वजह से ऑक्शन कुछ समय के लिए रोका गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा पर बोली लगाई जा रही थी। आईपीएल के नीलामी कर्ता के बेहोश होने के बाद ऑक्शन को रोककर लंच ले लिया गया है।
The IPL auctioneer has collapsed apparently. #IPLAuction2022 halted for a while. Hope he is fine.
— Harit Joshi (@Haritjoshi) February 12, 2022
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन आज और कल बेंगलुरु में होने वाला है। वहीं, आज ऑक्शन 12 बजे से ही शुरू हुआ था। पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की नीलामी की गई,जिसमें श्रेयस अय्यर सबसे महंगे 12.25 करोड़ में बाइक गए।
Oh that’s scary. The auctioneer has seemingly fainted during #IPLMegaAuction2022. I hope he is Ok pic.twitter.com/gAWkspcA4D
— QUENTIN HULL (@QuentinHull) February 12, 2022
नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स किस वजह से बेहोश हुए है, इस बात की जानकारी अभी तक मिली नहीं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एडमीड्स को तुरंत हॉल से बाहर ले जाया गया और बताया गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।