मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने सोमवार को कहा कि, राज्य में 19 फरवरी को शिव जयंती (Shiv Jayanti) समारोह में 500 लोग शामिल हो सकते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती के अवसर पर यह समारोह मनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र में कोरोना से बने हालात अब बेहतर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सरकार ने कई पाबंदियों में पिछले दिनों छूट भी दी है। ऐसे में मुंबई में भी और ढील देने की प्लानिंग की जा रही है। पिछले दिनों मुंबई की मेयर मुंबई में लगीं पाबंदियों में और भी ढील देने की बात कही थी। उन्होंने मुंबई में फरवरी के अंत तक पूरी तरह से अनलॉक करने की बात कही थी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस सिलसिले में राज्य के गृह विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बयान के अनुसार, ठाकरे ने लोगों से 17वीं सदी के मराठा शासक की जयंती जन-स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन करते हुए मनाने का अनुरोध किया।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)