नई दिल्ली: हम सब जानते है सोशल मीडिया मनोरंजन का साधन तो है ही लेकिन अक्सर वहां कई चौकाने वाले वीडियो देखने को मिलते है। यह एक ऐसा माध्यम है जहां लोग अपने निजी अनुभवों को साझा करते रहते हैं, जो उनके रोजाना के जिंदगी में होता है।। इनमें से कुछ लोगों को रुलाते हैं, कुछ हंसाते हैं और कुछ अचंभित कर देते हैं। अब हम भी आपको एक ऐसी ही अद्भुत घटना के वीडियो से अवगत कराने जा रहे हैं, जिसे देख संभवतः आपको एक नया अनुभव प्रदान करेगा।
आपको पहले ही बता दें कि यह वीडियो किस जगह का इसकी वर्तमान में जानकारी नहीं मिली है। किंतु यह तय है कि वीडियो आपको पसंद जरूर आएगा। यह वीडियो एक अस्पताल का है जहां 92 वर्ष के एक वृद्ध व्यक्ति बेड पर पड़ें हैं। यह एक विद्वान पंडित हैं, जो वास्तव में कोमा में हैं।इनके शिष्य अथवा साथी पंडित इनके पास खड़े होकर वैदिक मंत्रोच्चार करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने और इसे आपको दिखाने का मुख्य कारण यह है कि जैसे ही कोमा में पड़े वृद्ध के समीप अन्य पंडितजन उनके सामने वैदिक मंत्रोच्चार करना शुरू करते हैं, 92 वर्ष के यह पंडित जी भी धीरे-धीरे आपो-आप मंत्रोच्चार करने लगते हैं।
92-वर्ष के विद्वान पंडित कोमा मे है। परंतु जैसे ही अन्य पंडित उनके सामने वैदिक मंत्रोच्चार करते है। तब यह पंडितजी भी साथ-साथ में मंत्रोच्चार करते है। प्रत्यक्ष वेद मुर्ति के दर्शन कीजिए।🌹🙏 जय हो ऐसे महान विद्वान को कोटी-कोटी वंदन। 🙏🙏
जय श्री राम 🚩🙏 pic.twitter.com/cf47W0I6N8— 🇮🇳🚩हिंदुत्ववादी सुनील सिंह🚩🇮🇳 💯%FB (@hindutvasunil) July 21, 2022
अब यह देखकर तो हर किसी को अचंभा ही होगा किंतु यह वास्तव में हुआ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जा रहा है। ऐसे विद्वान को देख लेना ही अपने आप में प्रस्सनता की बात है। यह इस समय जीवित एक प्रत्यक्ष वेद मुर्ति के दर्शन ही हैं।