नई दिल्ली. देश के राजनीतिक गलियारों से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, अब कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष पद की रेस में इसके वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) के शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। दरअसल सूत्रों की मानें तो, शशि थरूर भी अब अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतर सकते हैं। हालाँकि चुनाव में शामिल होने को लेकर शशि थरूर खुद भी जल्द ही अंतिम फैसला लेंगे।
इधर जब इस बारे में मीडिया द्वारा शशि थरूर से पूछा गया तो, उन्होंने इसपर कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ़ इनकार कर दिया। जबकि हाल ही में शशि थरूर ने मलयाली भाषा में एक आर्टिकल लिखा था, जिसमे उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात की थी। दरअसल ‘मातृभूमि’ में लिखे आर्टिकल में उन्होंने कहा था कि आदर्श तौर पर पार्टी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक दर्जन सीटों पर चुनाव का ऐलान करना चाहिए, जिनका चुनाव भी लंबित है।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: When asked if he will contest party’s presidential poll, senior Congress leader & MP Shashi Tharoor says, “I’ve no comment to make. I accept what I’ve written in my article which is that an election would be a good thing for Congress party.” pic.twitter.com/Sb3eVFtN7U
— ANI (@ANI) August 30, 2022
यह भी गौरतलब है कि, बीते तीन दशक में दो बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं होते हैं तो जी-23 का कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। वहीं मिल रही खबरों के मुताबिक, शशि थरूर, मनीष तिवारी या पृथ्वीराज चव्हाण भी अब मैदान में कूद सकते हैं।
हालांकि, स्वयं थरूर ने अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालाँकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है लेकिन वह जल्द ही इस पर कोई जरुरी और ठोंस निर्णय ले सकते हैं।