देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल ज़िले के सिमड़ी गांव के पास करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। मीडिया खबर के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।
Uttarakhand | A bus carrying around 45 to 50 people falls into a gorge on Rikhnikhal-Birokhal road near Simdi village in Pauri Garhwal district. Police on the spot. Further details are awaited. pic.twitter.com/2FAw3gCJuv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 4, 2022
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, “45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस 500 मीटर की खाई में गिर गई। अब तक 6 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा जा चुका है।”
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच कर हालात का जायजा लिया और दुःख जताया। उन्होने कहा कि, “बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए।”
Uttarakhand | State Disaster Response Force (SDRF) teams mobilised for the accident spot. We are trying our best to take all the facilities to the accident spot. Local villagers helping in rescue operation: CM Pushkar Singh Dhami on a bus accident in Pauri Garhwal district pic.twitter.com/HoFoqpsEfe
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 4, 2022
सीएम धामी ने कहा, “दुर्घटनास्थल के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें।”