मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1115 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से 09 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,52,291 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,470 पर पहुंच गई है।
बढ़ते का जा रहे एक्टिव केस
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 560 कोरोना मरीज ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,98,400 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 5,421 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.11% बना हुआ है। जबकि, मृत्यु दर 1.82% है।
Maharashtra reports 1115 new #COVID19 cases, 560 recoveries and 9 deaths in the last 24 hours.
Active cases 5421 pic.twitter.com/pVNyDp3LED
— ANI (@ANI) April 12, 2023
गौरतलब है कि, मंगलवार को कोरोना के 919 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी।
मुंबई में 320 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 320 नए मामले पाए गए और दो मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,159,545 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,752 पर पहुंच गई है। शहर में आज 219 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,138,216 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,577 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 115 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 39 ऑक्सीजन पर हैं।