मुंबई: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां लोअर परेल इलाके में एक लिफ्ट हादसा हुआ है, जहां एक लिफ्ट अचानक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। आपको बता दें कि इस घटना में 14 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। आइए जानते है पूरी घटना क्या है।
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक 16 मंजिला इमारत में हुई। लिफ्ट गिरने के बाद घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक हादसा लोअर परल के कमला मेल इलाके में एक बिल्डिंग में हुआ। ट्रेड वर्ल्ड टावर के सी विंग में एक लिफ्ट गिर गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है।
गौरतलब हो कि इसके पहले भी लिफ्ट के ऐसे हादसों की कई घटनाएं सामने आई है। गनीमत ये रही कि इस लोअर परेल इलाके में हुई घटना में जीव हानि नहीं हुई।