नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) की तैयारी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से 26 जनवरी तक सुबह के ढाई घंटे तक ना तो कोई फ्लाइट टेक ऑफ करेगी और ना तो यहां पर कोई फ्लाइट लैंड करेगी। जानकारी के मुताबिक सुबह 10:20 से लेकर दोपहर 12:45 पर दिल्ली का एयरपोर्ट आवागमन के लिए बंद रहेगा। इस बात की जानकारी देते हुए सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि यह फैसला गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मुद्दे नजर किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए गए एक पोस्ट से जानकारी में दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा है कि NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के नोटिस के मुताबिक 19 जनवरी से 26 जनवरी तक 2:15 घंटे तक दिल्ली हवाई अड्डे से किसी भी उड़ान को संचालित नहीं किया जाएगा। यहां न तो कोई उड़ान आएगी और ना ही कोई भी जहाज टेक ऑफ करेगा।
ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी के बीच और 26 जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच दिल्ली हवाई अड्डे के हवाई क्षेत्र पर रोक लगायी जा सकती है। इसके पीछे एक प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि इन दोनों रिपब्लिक डे की परेड के लिए भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं। इसके अलावा कई राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उड़ान भर रहे हैं। इसलिए यह व्यवस्था की गई है।
Kind attention to all flyers ! pic.twitter.com/K9RN3n5vHX
— Delhi Airport (@DelhiAirport) January 18, 2024
आपको बता दें कि 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां पर कई राजनीतिक हस्तियां आमंत्रित की गईं हैं, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति भी शामिल हैं।