arrest
(फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: मुंबई के मलाड इलाके में सोमवार को शराब पीने से मना करने पर 38 वर्षीय फल विक्रेता उत्तम मोतीचंद चौधरी को उसके ही दोस्त ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस मामले में मलाड पुलिस ने आरोपी कृष्ण कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या का मामला दर्ज होते ही फरार हो गया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और हत्या के आरोप के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मलाड पुलिस को सोमवार दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि मलाड के आनंद रोड इलाके में एक युवक बेहोश होकर गिर गया है। इस सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक उत्तम की मौत पिटाई के कारण हुई है। उसके शरीर पर अनेक चोट निशान थे। मिली जानकारी के अनुसार उत्तम फल बेचने का काम करता है।

सुबह साढ़े दस बजे उसका अपने शराबी दोस्त से शराब पीने से मना करने पर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान आरोपी कृष्ण ने उत्तम की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर पर चोट लग गई। इसके बाद उसे पीटने वाला उसका दोस्त वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी कृष्णा यादव 49 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।