BMC Swimming Pool

Loading

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई:
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने 10 स्विमिंग पूल में स्विमिंग का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। यह प्रशिक्षण  21 दिनों की होगी। यह प्रशिक्षण 2 मई 2024 से शुरू किया जा रहा है। तो वही ट्रेनिंग का दूसरा पीरियड 23 मई 2024 से शुरू होगा। इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा सकता है। लिंक बुधवार, 24 अप्रैल, 2024 को सुबह 11 बजे से सक्रिय हो जाएगी। जिस तरह स्विम्मिंग एक खेल है। उसी तरह यह व्यायाम का भी एक अच्छा रूप है। बीएमसी क्षेत्र में नगर निगम के 10 स्विमिंग पूल कार्यरत हैं ताकि मुंबई के नागरिकों को इस प्रकार के खेल और व्यायाम का अवसर मिल सके। हालांकि, स्वीमिंग में वैज्ञानिक प्रशिक्षण की कमी के कारण कई अभ्यर्थी इस खेल से दूर रहते हैं। यह प्रशिक्षण 2 मई 2024 से 21 दिनों के लिए शुरू किया जा रहा है। तो वही ट्रेनिंग का दूसरा पीरियड 23 मई 2024 से शुरू होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्विमिंग प्रशिक्षण के लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा। 15 वर्ष तक के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, विकलांग व्यक्तियों के लिए 2 हजार 100 रुपए और 16 से 60 वर्ष की आयु के नागरिकों के लिए 3 हजार 150 रुपए शुल्क लिया जाएगा। प्रशिक्षण 21 दिनों तक प्रतिदिन तीन ब्लॉकों में दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक और 3.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन https://swimmingpool.mcgm.gov.in इस वेबसाइट पर जा कर की जा सकती  है। 

स्विमिंग पूल लिस्ट
1. महात्मा गांधी मेमोरियल ओलंपिक स्विमिंग पूल, दादर (पश्चिम)
2. जनरल अरुण कुमार वैद्य ओलंपिक स्विमिंग पूल, चेंबूर (पूर्व)
3. सरदार वल्लभभाई पटेल ओलंपिक स्विमिंग पूल, कांदिवली (पश्चिम)
4. बृहन्मुंबई नगर निगम दहिसर (पश्चिम) स्विमिंग पूल, कंदरपाड़ा, दहिसर (पश्चिम)
5. बृहन्मुंबई नगर निगम मलाड (पश्चिम) स्विमिंग पूल, चाचा नेहरू ग्राउंड, मलाड (पश्चिम)
6. बृहन्मुंबई नगर निगम अंधेरी (पश्चिम) स्विमिंग पूल, गिल्बर्ट हिल, अंधेरी (पश्चिम)
7. बृहन्मुंबई नगर निगम अंधेरी (पूर्व) स्विमिंग पूल, कोंडिविता गांव, अंधेरी (पूर्व)
8. बृहन्मुंबई नगर निगम वर्ली स्विमिंग पूल, वर्ली रिजर्वायर हिल, वर्ली
9. बृहन्मुंबई नगर निगम विक्रोली स्विमिंग पूल, टैगोर नगर, विक्रोली (पूर्व)
10. बृहन्मुंबई नगर निगम वडाला स्विमिंग पूल, वडाला फायर स्टेशन, वडाला