क्रिकेट

Published: Apr 09, 2021 12:39 PM IST

IPL 2021अपनी इस कमजोरी के चलते कही टूट न जाए मुंबई इंडियंस का खिताबी हैट्रिक बनाने का सपना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत आज से होने वाली है। आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी मुंबई (Mumbai Indians) की टीम इस बार भी यह ख़िताब जीतने के लिए जी जान लगाएगी। 

साल 2019 में मुंबई ने ख़िताब जीता था। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण आईपीएल यूएई में खेला गया था। पिछले साल भी मुंबई ने आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। आईपीएल की मजबूत टीम कहने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक विभाग में काफी कमजोर है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का स्पिन विभाग कमजोर है। जो इस साल टीम की बड़ी परेशानी साबित हो सकता है।  

मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) की बल्लेबाजी काफी मजबूत है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक जैसे सलामी बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, अगर टीम को जरुरत पड़ी तो, आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन भी जिम्मेदारी संभालने के लिये तैयार रहते है। हाल ही में भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले  सूर्यकुमार यादव और इशान किशन उसके तुरुप के इक्के हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में पंड्या बंधू भी शामिल हैं। पंड्या बंधुओं की आलराउंडर प्रदर्शन टीम को काफी मदद कर सकती है। वहीं, वेस्टइंडीज के कीरेन पोलार्ड की मौजूदगी से उसका मध्यक्रम बेहद मजबूत दिखता है। मुंबई इंडियंस के पास गेंदबाज की तौर पर भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पिछले सीजन में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट अच्छे फॉर्म में नज़र आये थे। इसके अलावा मुंबई के पास ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नाइल भी है।  

पांच बार ख़िताब जीत चुकी मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) की टीम का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच पर बेहद कारगर साबित होगा। मुंबई के पास एक भी अच्छा स्पिनर नहीं है जो टीम के लिए विकेट हासिल कर सके। क्रुणाल पंड्या रनों पर अंकुश लगा सकते हैं, लेकिन वह विकेट हासिल करने में माहिर नहीं हैं।  ऐसे में मुंबई इंडियंस की उम्मीद सिर्फ राहुल चाहर से है।  मुंबई के टीम में शामिल ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच खेले थे और देखना है कि इस बार उन्हें कितने मैचों में मौका मिलता है।  

इस बार मुंबई ने पीयूष चावला की टीम में शामिल किया है। लेकिन, चाहर और क्रुणाल पंड्या की वजह से उन्हें मैच से बाहर रहना पड़ सकता है।  पीयूष चावला ने आईपीएल में 156 विकेट लिए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) :

रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन (विकेट कीपर), जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह।