corona
File Photo

    Loading

    – शंकर जयस्वाल 

    अमरावती. कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव समाप्त हो रहा है. वर्तमान में संभाग के पांच जिलों में केवल 778 एक्टिव मरीज है. इनमें तीन जिलों में सौ से भी कम मरीज है. संभागीय आयुक्तालय से शनिवार को प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 356 एक्टिव मरीज अकोला जिले में है. जबकि अमरावती जिले में 302, बुलढाणा में 77, वाशिम में 24 तथा यवतमाल जिले में सबसे कम महज 19 एक्टिव पाजिटिव है. 

    पांच जिलों में 3.56 लाख संक्रमित 

    संभाग के पांचों जिलों को मिलाकर में 3 लाख 56 हजार 23 लोग कोरोना की चपेट में आए है. इनमें 3 लाख 49 हजार 698 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए है. शेष 778 एक्टिव मरीजों का इलाज विभिन्न सरकार और निजी अस्पतालों के साथ होम आइसोलेशन में हो रहा है.

    5547 ने गंवाई जान

    कोरोना संक्रमण भले ही कम हो गया है. लेकिन कोरोना ने अब तक कई परिवारों को बरबाद किया है. डेढ वर्ष में कोरोना ने संभाग में 5 हजार 547 लोगों की जान ली है. इन पांच जिलों में सर्वाधिक 1786 मौतें यवतमाल जिले में हुई है. जबकि संभागीय मुख्यालय अमरावती जिले में 1557, अकोला में 1138, बुलढाणा में 665 तथा वाशिम जिले में 401 लोग महामारी का शिकार हुए है.

     सर्वाधिक संक्रमित मुख्यालय में

    संभाग में कोरोना का असर मुख्यालय अमरावती जिले में देखने मिला है. यहां 96 हजार 286 पाजिटिव पाए गए, जिनमें 94 हजार 427 को डिस्चार्ज मिला है. उसी प्रकार अकोला जिले में 58 हजार 229 पाजिटिव, 56 हजार 735 डिस्चार्ज, बुलढाणा में 87 हजार 81 पाजिटिव, 86 हजार 339 डिस्चार्ज, वाशिम में 41 हजार 669 पाजिटिव, 41 हजार 244 डिस्चार्ज, यवतमाल जिले में 72 हजार 758 पाजिटिव पाए गए, इनमें 70 हजार 953 डिस्चार्ज हुए है.        

    संभाग में कोरोना की 10 जुलाई तक की स्थिति

    जिला          संक्रमित  स्वस्थ मरीज मौतें एक्टिव मरीज

    अमरावती      96286 94427        1557 302

    अकोला        58229      56735 1138 356

    बुलढाणा       87081      86339                665 77

    वाशिम         41669      41244            401 24

    यवतमाल      72758      70953              1786 19

    कुल           3,56,023    3,49,698            5547 778