Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए। वीडियो में एक महिला कचरा फेंकने गई और महिला ने कचरे की जगह कुछ और डस्टबिन में डाल आई। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर यूजर्स कभी इमोशनल तो कभी हैरान हो जाते है। इस महिला की बेसुध को देखकर लोग हैरान है। महिला 

     कचरा फेंकने की जगह अपना बच्चा ही डस्टबिन में डाल आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला घर से दरवाजे से एक हाथ में कचरा और दूसरी तरफ गोद में बच्चा लिए हुए है और वह बाहर कचरा फेंकने के लिए जाती है। थोड़ी देर बाद महिला वापस आती है। लेकिन उसके हाथ में कचरे की थैली है। वो महिला कचरा की जगह अपने बच्चे को ही फेक आती है। जब उसे याद आता है तो वह कचरा फेंक कर बच्चे को लेने के लिए दौड़ती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

    वीडियो टीम इंडिया के शानदार स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ ही मजेदार कैप्शन लिखा है कि ‘शिखर धवन ऐसा कर लेते है’ जिस पर शिखर धवन ने रिप्लाई करते हुए लिखा, मालिक हाथ जोड़ता हूं, घर पर आयशा मेरी हालत खराब कर देगी।  शिखर का रिप्लाई देखकर हरभजन सिंह ने हंसने वाली इमोजी शेयर के साथ शेयर किया है।