prakash singh badal
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) को PGI चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, 94 साल के बादल को सोमवार देर शाम छाती और पेट में दर्द होने के बाद यहाँ चेकअप के लिए लाया गया था। 

    वहीं डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताया जा रही है। वहीं डॉक्टरों की मानें तो बादल को गैस्टिक से जुड़ी कुछ दीकतें महसूस हुई थीं। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

    गौरतलब है कि, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल को इसी साल 2022 जनवरी में कोरोना हुआ था। वहीं कोरोना पॉजिटिव होने के बाद तब उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद और शिकायत बढ़ने पर मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका हेल्थ चेकअप हुआ था।

    पता हो कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1977 में वह पहली बार CM बने थे। उस वक्त उनकी उम्र 43 साल थी। वे 1977, 1997, 2007 और 2012 में पंजाब के CM रहे। हालाँकि प्रकाश सिंह बादल ने पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडि्डयां से 11,396 वोटों से चुनाव हार गए थे।