Rahul Gandhi likely to meet Sidhu Moosewala family in Punjab on Tuesday
File Photo

    Loading

    पंजाब, पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में बीते 29 मई को दिन-दहाड़े  गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार राजनेता पहुंच रहे हैं। खबर है कि, अब आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मृतक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पंजाब के मानसा में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब दोपहर 12 बजे मुसेवाला के घर पहुंचेगे। आम आदमी पार्टी के सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा हटाए जाने फैसले के दूसरे ही दिन ही अपराधियों ने सिद्धू पर ताबड़तोड़ 19 राउंड फायर कर उनकी हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस इस हत्याकांड में कई गिरफ्तारी कर छानबीन भी कर रही है। हत्या के बाद से ही पंजाब के राजनीति का महौल गरम है।

    खबरों की माने तो बीते चुनाव से पहले सिद्धू मुसेवाला ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। अब उनके परिजन राहुल गांधी को मिलकर अपना दुःख दर्द साझा करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे राहुल पहुंचने के बाद सिद्धू के कांग्रेस में योगदान और उनके परिजन को न्याय दिलाने की बात कहेंगे। इस बीच वह पंजाब राज्य के सरकार पर तीखी टिप्पणी भी कर सकतें हैं।

    इसके पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुसेवाला के परिवार से मिले थें, जिसके बाद मुसेवाला के परिजन ने उनका सुरक्षा हटाए जाने को लेकर कड़ा विरोध किए थें। उसी कड़ी में देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को मिल हत्या की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता रह चुके सिद्धू मुसेवाला के परिजन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिलने जा रहें हैं। जिससे निश्चित ही आम आदमी पार्टी के सरकार की फजीहत होना तय है।