Chandrakant Khaire

    Loading

    औरंगाबाद. मराठवाड़ा की राजधानी कहे जानेवाले औरंगाबाद (Aurangabad) में केन्द्रीय स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र (Central Health Care Center) शुरु करने की मांग शिवसेना नेता और पूर्व सांसद चन्द्रकांत खैरे (Former MP Chandrakant Khaire) पिछले कई सालों से  से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कर रहे थे। इस मांग पर सकारात्मक विचार कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खैरे को पत्र लिखकर सीजीएचएस केन्द्र शुरु करने का लिखित आश्वासन दिया है।

    महाराष्ट्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र मुंबई, पुणे, नाशिक तथा  नागपुर में शुरु है। जिले के केन्द्रीय कर्मचारी, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, सुरक्षा विभाग के कर्मचारी, सेवानिवृत्त वेतन धारक केन्द्रीय स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार ले सकते। 

    चन्द्रकांत खैरे कई साल से कर रहे थे मांग

     इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र सरकार औरंगाबाद में शुरु करें, यह मांग पिछले कई  सालों से शिवसेना नेता चन्द्रकांत खैरे कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई बार केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से पत्र व्यवहार भी किया।  हाल ही में खैरे ने  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र को उन्होंने गंभीरता से लेकर जल्द ही औरंगाबाद में केन्द्रीय स्वास्थ्य केन्द्र शुरु करने का लिखित आश्वासन दिया। औरंगाबाद में सीजीएचएच शुरु हुआ तो हजारों केन्द्रीय कर्मचारी और वयोवृध्द नागरिक इलाज के लिए अन्य स्थान पर जाने की तकलीफों से बचेंगे। इस केन्द्र के बारे में किए प्रयासों पर औरंगाबाद के नागरिकों ने पूर्व सांसद खैरे का आभार माना है।