Long Self Life
Pic Source - Freepick

Loading

मुंबई: आज हर हाथ में एंड्राइड फोन है। मोबाइल फोन में इतने सारे कंटेंट्स होते हैं कि व्यक्ति उससे निकल ही नहीं पाता है। एक तरह से लोग मोबाइल एडिक्ट होते जा रहे हैं और लोगों की रुचि किताबों से हटती जा रही है। ऐसे लोग किताब पढ़ने के फायदे से पूरी तरह से अनभिज्ञ हो रहे हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप किताबों के करीब आएं और किताब पढ़ने के लाभ उठाएं। हम  आपको बताने जा रहे हैं कि किताब पढ़ने के क्या फायदे होते हैं।  

किताब पढ़ने का अपना फायदा है। जरूरी नहीं कि आप कोर्स की किताबें पढ़ें। इसके इतर फिक्शन और नॉन फिक्शन पढ़ा जा सकता है। 

1. कम्युनिकेशन क्वालिटी बढ़ेगी
जब आप  कम्युनिकेशन का कोर्स करेंगे, तो पहली सलाह दी जाती है कि किताबें पढ़ें। किताब पढ़ने से न सिर्फ ज्ञान बढ़ता है, बल्कि बोलने और लिखने की क्षमता में बढ़ती है। ऐसे में नॉवेल और साहित्य पढ़ना ज्यादा बेहतर होता है। इससे आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली शब्दों की डिक्शनरी भी अच्छी हो होती है और शब्द कोश भी बढ़ते हैं।

2.कल्पना क्षमता बढ़ती है
जब हम कोई किताबें पढ़ते हैं, तो हमारे दिमाग कल्पनाएं बनती है।  इससे कल्पनाशीलता और सोच का दायरा बढ़ता है। ऐसे में हमारा दिमाग क्रिएटिव हो जाता है। वहीं पढ़ने से आपको लगातार नए और अलग- अलग विचारों से मुलाकात होती है। इससे आपके विचारों में विविधता और परिपक्वता आती है।

3. नीजि और प्रोफेशनल लाइफ होगी बेहतर
पढ़ने का एक खास बात है कि आपको और पढ़ने का दिल करता है। किताब में नई-नई जानकारियों को जानने का मौका मिलता है। ऐसे में हमारे अंदर जिज्ञासा बढ़ती है और हम अधिक पढ़ते हैं। इसका फायदा नीजि और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में होता है।

4. Memory मजबूत हाेगी
जब हम किताब पढ़ते हैं, तो उन्हें आस-पास की घटित घटना से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में हम इन बातों को याद करने का नया तरीका निकालते हैं। इसके अलावा जब आप पढ़ते हैं, तो उसे प्रदर्शित करने की भी इच्छा होती है। इसके बाद जब आप पढ़े हुए विषय पर चर्चा करते हैं, तो आपको बहुत चीजें याद हो जाती हैं।

5. मिलेगा सुकून
 किताबें टेशन-फ्री करने में मदद करती है। किताबों में लेखक एक दुनिया बनाता है, जब आप पढ़ते हैं तो उसमें खो जाते है। इसका अपना आनंद है। वहीं किताब पढ़ने के बाद नींद भी शानदार आती है। इसलिए सोने से पहले किताब पढ़ना एक अच्छी आदतों में माना जाता है।