File Photo
File Photo

Loading

मुंबई: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं. अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट से इसकी वेल्थ पर असर पड़ा है। अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। शेयरों में गिरावट की वजह से उनकी नेटवर्थ 2.18 अरब डॉलर घट गई। नतीजतन, वे अब 30वें स्थान से और नीचे गिर गए हैं। वहीं फोर्ब्स (Forbes) के रियलटाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी सबसे अमीरों की लिस्ट में 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी रही। यह गिरावट अभी थमी नहीं है। 

रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान

अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में लोअर सर्किट (Lower Circuit) लग रहा है। कई शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अमीरों की सूची में गौतम अडानी और गरीब होते जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में 32वें स्थान पर हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से पहले गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। यह भी संभव था कि अडानी जल्द ही दुनिया के सबसे अमीर आदमी का खिताब जीत लें। लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी टॉप (Top) 10, फिर टॉप 20 और अब टॉप 30 से बाहर हो गए। 

Photo – bloomberg.com

अब टॉप 30 से बाहर 

एक अमेरिकी रिसर्च फर्म की एक रिपोर्ट के बाद अडानी को हर दिन अरबों डॉलर का नुकसान (Loss) हो रहा है। अडानी को पिछले एक महीने में 82.8 अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गौतम अडानी की कुल संपत्ति अब 37.7 बिलियन डॉलर है। अडानी के शेयरों (Shares) की मार्केट वैल्यू 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गिर गई है। 24 जनवरी के बाद से इसमें 81% की गिरावट आ चुकी है। इसी अवधि के दौरान अडानी पोर्ट्स में 27% की गिरावट आई है।