Photo - Instagram/zuck
Photo - Instagram/zuck

Loading

मुंबई: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के घर नन्हा मेहमान आया है। मार्क जुकरबर्ग एक बार फिर पिता बन गए हैं। जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जकरबर्ग तीसरी बार पिता बने हैं। जकरबर्ग ने नन्ही परी की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग रखा है। मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान ने एक प्यारी सी परी को जन्म दिया है। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर यह प्यारी खबर दी है।

मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला की यह तीसरी संतान

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग। आप वास्तव में भगवान का आशीर्वाद हैं। मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला की यह तीसरी संतान है। मार्क जुकरबर्ग ने सितंबर 2022 में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। उन्होंने पोस्ट किया कि वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। मेटा के सीईओ ने अपनी पत्नी प्रिसिला चान की एक फोटो शेयर करते हुए यह प्यारी खबर दी। मार्क जुकरबर्ग और प्रिस्किला ने मई 2022 में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई। जुकरबर्ग ने अपनी शादी के दिन की फोटो शेयर करते हुए खास विशेज दी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mark Zuckerberg (@zuck)

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बच्चे के नाम का खुलासा किया

मार्क जुकरबर्ग ने अपनी नवजात बेटी का नाम ऑरेलिया रखा है। ऑरिलिया शब्द का अर्थ सुनहरा होता है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उन्होंने बच्चे का नाम ऑरिलिया रखा है। मार्क जुकरबर्ग और प्रिस्किला चान की पहले से ही दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी मैक्सिमा (7 साल की) और छोटी बेटी अगस्त (5 साल) है। मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला एक दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं। इनका प्यार कॉलेज में शुरू हुआ था। उन्होंने 2003 में डेटिंग शुरू की जब बीजे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में थे। उन्होंने 2012 में शादी कर ली।