gautam-vijaypat

Loading

नई दिल्ली: जहां बीते 9 सालों से रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के MD और चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania)  अपनी पत्नी और पिता से विवाद के कारण चर्चा में थे, लेकिन अब लगता है कि परिवार के सदस्यों के बीच का विवाद खत्म हो रहा है, माहौल ऐसा बन रहा है। दरअसल रेमंड ग्रुप के फाउंडर विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) और गौतम सिंघानिया पूरे 9 साल के लंबे अरसे के बाद अब एक साथ नजर आए हैं। ऐसे संकेत गौतम सिंघानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से मिले हैं।

गौतम सिंघानिया ने शेयर की मनमोहक तस्वीर

बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेमंड ग्रुप के एमडी और चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने एक मनमोहक तस्वीर शेयर की। इस ख़ास फोटो में गौतम सिंघानिया अपने पिता विजयपत सिंघानिया के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए गौतम ने यह भी लिखा कि, “आज अपने पिता को घर में पाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं उनका आशीर्वाद पाकर बेहद खुश हूं। मैं हमेशा आपकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं पापा…”

क्या था विवाद?

जानकारी दें कि, रेमंड ग्रुप के फाउंडर विजयपत सिंघानिया ने साल 2015 में अपने बेटे गौतम सिंघानिया को रेमंड कंपनी की कमान सौंप दी थी। लेकिन फिर कुछ ही दिनों में इन दोनों के बीच कई चीजों को लेकर विवाद हुआ और यह पारिवारिक झगडा कोर्ट तक भी पहुंचा। फिर साल 2017 में विजयपथ सिंघानिया ने आख़िरकार अपने बेटे पर ही उनके पारिवारिक घर जेके हाउस से भी निकालने का आरोप लगाया था, लेकिन अब गौतम सिंघानिया द्वारा इस फोटो के शेयर करने के बाद से दोनों की बीच सुलह के भरपूर कयास लगाए जा रहे हैं।

गौतम सिंघानिया का पत्नी से भी है झगडा 

हालांकि पिता के अलावा गौतम सिंघानिया का अपनी पत्नी नवाज मोदी से भी विवाद चल रहा है। दरअसल बीते साल घर की दिवाली पार्टी में नवाज मोदी को एंट्री नहीं मिली थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच का झगड़ा खुलकर सामने आ गया था। फिर गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर को अपनी पत्नी नवाज मोदी के साथ 32 साल के रिश्ते को खत्म करने का ऐलान भी किया था। हालाँकि इस पूरे विवाद में विजयपथ सिंघानिया अपनी बहू नवाज मोदी का साथ देते दिखे थे।