Jobs
File Photo

Loading

दिल्ली: कई प्रमुख कंपनियों ने पिछले एक साल में हजारों कर्मचारियों की छंटनी (Lay Off) की है। इनमें ट्विटर (Twitter), मेटा (Meta) और ऐपल (Apple) जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), जो अब एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी है, पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक और छंटनी की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी के 689 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

689 कर्मचारियों की करेगा छंटनी

वाशिंगटन (Washington) राज्य रोजगार सुरक्षा विभाग के अनुसार, Microsoft अपने सिएटल क्षेत्रीय कार्यालय से 689 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। कंपनी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के रेडमंड, बेलेव्यू और इस्साक्वा कार्यालयों के कर्मचारी छंटनी से प्रभावित होंगे। जनवरी में, Microsoft ने वाशिंगटन राज्य को सूचित किया कि 878 कर्मचारियों (Employees) को हटा दिया गया है। नतीजतन, वहां कर्मचारियों की संख्या कम होकर 2,184 हो गई है, ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है। द वर्ज के टॉम वारेन के अनुसार, जिन डिवीजनों में छंटनी होगी, उनमें विजुअल स्टूडियो, एंटरटेनमेंट (Entertainment) और डिवाइसेस और एज़्योर एज + प्लेटफॉर्म शामिल हैं। पिछले महीने Xbox, Surface और HoloLens विभागों के कुछ कर्मचारी प्रभावित हुए थे।

60 दिन का नोटिस पीरियड

पिछली कटौती की तरह इस बार भी बर्खास्त कर्मचारियों को कई फायदे (Benifits) मिलेंगे। साथ ही कर्मचारियों को 60 दिन का नोटिस पीरियड (Notice Period) मिलेगा। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी को इस साल छंटनी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले कंपनी के एक्सबॉक्स और होलोलेंस डिवीजन फरवरी में भी प्रभावित हुए थे। GitHub, GitLab और Yahoo भी उन प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल हैं जिन्हें छंटनी का सामना करना पड़ा है। Microsoft आने वाले महीनों में और छंटनी देख सकता है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी। यह अनुपात कंपनी के कुल कर्मचारियों का 5 फीसदी है। कंपनी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।