जिसमें उन्होंने अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया है।
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं। लेकिन, अब एक्ट्रेस ने अपने ट्वीटर (Twitter) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक ऑडियो मैसेज पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया है।
दीपिका (Deepika Padukone) ने ऑडियो डायरी के नाम से सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट शेयर की है। इस ऑडियो में दीपिका ने सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका ने ऑडियो मैसेज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘यह 1 जनवरी, 2021 है। सभी को हैप्पी न्यू ईयर।’
It’s 1.1.2021!
Happy New Year Everyone!❤️
What are you grateful for…? pic.twitter.com/mGMb8ofJ0a
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 1, 2021
दीपिका (Deepika Padukone) ने अपने ऑडियो मैसेज में कहा, मेरी ऑडियो डायरी में आप सभी का स्वागत है। मेरी फीलिंग्स और विचारों का एक रिकॉर्ड है। आप सभी लोग मेरी बात से सहमत होंगे। 2020 हम सभी के लिए अनिश्चितता का साल रहा है। 2021 के लिए मैं खुद को और अपने आसपास सभी लोगों को शुभकामनाएं देती हूं कि सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे और खुश रहें। हैप्पी न्यू ईयर।’