rajkummar-rao-and-bhumi-pednekar-shared-pawri-time-after-uttarakhand-schedule-wrap-of-badhaai-do

इस वीडियो में राजकुमार भूमि पेडनेकर और फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी भी दिख रहे हैं।

    Loading

    मुंबई. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘पावरी हो रही है’ (Pawri Ho Rahi Hai) का चलन जारी है। हर कोई इस मीम के साथ वीडियो बना रहा है। इसी दौरान  बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) की टीम के साथ पावरी मोड में आ चुके हैं।

    दरअसल, उत्तराखंड में फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब फिल्म की टीम ‘पावरी हो रही है’ वाले अंदाज में दिख रही है। हाल ही में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजकुमार भूमि पेडनेकर और फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी भी दिख रहे हैं।

    इस वीडियो में हर्षवर्धन कहते दिख रहे हैं- ये सुमी है, ये शार्दुल है..इसके बाद राजकुमार और भूमि कहते हैं…और ये हमारे डायरेक्टर हैं और यहां पावरी हो रही है। इसी के साथ इन तीनों के पीछे फिल्म के क्रू मेंबर्स खुशी से झूमते दिख रहे हैं।

    राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- पावरी तो बनती है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में खत्म हो गई है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    राजकुमार राव(Rajkummar Rao) के अलावा भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी यही वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। भूमि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आज की रात कहां हो रही है पार्टी? बधाई के सेट पर। शेड्यूल रैप हुआ है, बधाइयां तो बनती हैं न फिर।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

    बता दें कि, फिल्म ‘बधाई दो’ में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों देहरादून और मसूरी में चल रही थी। इस फिल्म में राजकुमार राव पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, भूमि एक पीटी टीचर की भूमिका में होंगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स के प्रॉडक्शन के तले बनाया जा रहा है।

    बता दें कि, फिल्म ‘बधाई दो’ साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है। फिल्म ‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना, गजराज राव, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और सुरेखा सीकरी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।