varun-dhawan-natasha-dalal-wedding-actors-shares-of-his-haldi-ceremony-photos

रुण धवन (Varun Dhawan) ने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण धवन ने शादी के बाद अपनी और नताशा (Natasha Dalal) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके बाद हर कोई नताशा और वरुण को शादी की बधाई दे रहा  है। वरुण (Varun Dhawan) ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जिंदगी भर का प्यार आज मुकम्मल हो गया।” 

इसके बाद अब वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वरुण को हल्दी लगी हुई दिख रही है। वहीं, वह आंखों पर चश्मा लगाए सुपरमैन की तरह पोज दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वहीं, दूसरी तस्वीर में वरुण (Varun Dhawan) अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में सभी लोगों ने टीम वीर, टीम हम्प्टी और टीम रघु के नाम की टी-शर्ट पहनी है। वरुण ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ”हल्दी जबरदस्त ढंग से।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन(Varun Dhawan) और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में हुई। इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।इसके अलावा बॉलीवुड से करण जौहर, फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस जोआ मोरानी और डायरेक्टर कुणाल कोहली मौजूद थे।