first-pics-of-varun-dhawan-and-natasha-dalal-after-wedding

शादी में उनके परिवार के करीबी मित्रों ने शिरकत की।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) रविवार को अलीबाग के आलीशान रिजॉर्ट ‘द मेन्शन हाउस’ में निजी समारोह में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी में उनके परिवार के करीबी मित्रों ने शिरकत की।

धवन (Varun Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें डालीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, “जीवन भर के प्रेम को अब एक नया नाम मिल गया।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

धवन और दलाल की शादी मई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। मीडिया में आई खबरों के अनुसार शादी में फिल्मकार करण जौहर, शशांक खैतान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत करीबी मित्रों ने शिरकत की।