2 gates of Tadoba closed, Mohurli and Madanapur village passed resolution

  • कोरोना के मद्देनजर पर्यटकों को बरतनी होगी सावधानी
  • पर्यटकों के लिए आनलाईन आरक्षण शुरु
  • 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक वालों को प्रवेश बंद

Loading

चंद्रपुर. विश्व भर में बाघों के स्वच्छंद विचरण के लिए प्रसिध्द ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प में 1 अक्टूबर से पर्यटन शुरु हो जाएगा। राज्य सरकार व राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर पर्यटन शुरू किए जाने की जानकारी ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के वनसंरक्षक तथा क्षेत्र संचालक डा. जितेंद्र रामगावकर ने दी है।  

कोरोना प्रतिबंध के लिए करने होंगे उपाय

एक ओपन जिप्सी वाहन में 1 वाहनचालक, 1 गाईड व 4 पर्यटक  को प्रवेश दिया जायेगा। 10 वर्ष के कम तथा 65 वर्ष से अधिक आयुवाले बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को पर्यटन के लिए प्रवेश नही दिया जायेगा। 

प्रवेश द्वार पर सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना आवश्यक होगा। प्रवेशद्वार से पर्यटकों को प्रवेश देने से पहले सभी पर्यटक, जिप्सी चालक, गाईड की थर्मल स्क्रिनींग तथा ईन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच की जायेगी। दोनों जांच नार्मल होने पर ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जायेगा। खांसी, बुखार, सर्दी लक्षण वाले पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के लक्षण पाये जाने पर संबंधितों को करीबी कोविड सेंटर में भेजा जाएगा।

सफर के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही रूमाल रखना आवश्यक है। बिना मास्क के भीतर प्रवेश नही दिया जायेगा। मास्क, हैंडग्लब्स, फेस शिल्ड, पानी की बोतल आदि साहित्य वनक्षेत्र में कही न फेंकने की चेतावनी दी है। 

जिप्सी में बैठने के पहले सभी पर्यटकों को हैंड सैनिटायजर करना अत्यावश्यक होगा। उसके अलावा जिप्सीमें किसी को नहीं बिठाया जाएगा तथा जंगल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेशद्वार पर आने से पहले सभी जिप्सी धारकों को वाहन को अच्छी प्रकार से सैनेटाइज करना होगा। 

पर्यटकों के लिए प्रसाधन गृह स्वच्छ रखा जायेगा। प्रत्येक व्यक्ति के इस्तेमाल करने के पश्चात स्वच्छता गृह को सैनिटराईज किया जायेगा। प्रवेशद्वार पर जिप्सी के टायरों को र्निजंकरण किया जायेगा। व्याघ प्रकल्प में आने वाले सभी पर्यटकों को व्याघ्र प्रकल्प, राज्य, केंद्रशासन, स्थानीक प्रशासन के नियमों का अमल करना होगा।

आज से आनलाईन आरक्षण शुरु 

पर्यटकों के लिए आज 14 सितंबर से आनलाईन आरक्षण बुकिंग शुरु कर दी है। जिसमें बफर जोन के विविध एक्टीविटी के आरक्षण की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध है। ताडोबा भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के शुल्क में किसी प्रकार की वृध्दि नहीं की गई है।