csk

Loading

– विनय कुमार

आईपीएल (IPL T20, 2020) के ताज़ा सीज़न यानी, 13वें सीजन में 29 मैच पूरे हो चुके हैं आज 30वां मैच दुबई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. मंगलवार, 13 अक्टूबर की शाम हुए 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 20 रन से शिकस्त दी. इस जीत से चेन्नई सुपर किंग्स की झोली में 2 ताज़ा अंक और मिले, इस जीत के साथ अब अंक तालिका में 8 मैच खेलकर तीन जीत के साथ 6 पॉइंट्स के साथ 6 वें पायदान पर है. ‘कप्तान कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की ‘येलो आर्मी’ को इस ताज़ा टूर्नामेंट में 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस नयी जीत से उसे एक पायदान का फायदा पहुंचा है। अब उसने राजस्थान रॉयल्स  (RR) को अंक तालिका में पीछे छोड़ दिया है।

दूसरी तरफ, चेन्नई  सुपरकिंग्स (CSK) से मिली हार के बावजूद सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) चेन्नई सुपर किंग्स से ऊपर ही है, यानी 5वें पायदान पर ही है। उसके भी 6 अंक हैं, लेकिन वह बेहतर रन रेट के आधार पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से आगे है। रनरेट के आधार पर ही राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से नीचे हो गई है। उसके भी 6 अंक ही हैं। अंक तालिका में पहले पायदान  पर मुंबई इंडियंस (MI), दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC), तीसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और चौथे स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) है। सबसे कम यानी सिर्फ 1 जीत के साथ किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) 8वें पायदान पर है।

फिलहाल, बल्लेबाजों की बात की जाए तो टॉप 5 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। के.एल. राहुल पहले, मयंक अग्रवाल दूसरे, फाफ डुप्लेसिस तीसरे, डेविड वॉर्नर चौथे और जॉनी बेयरस्टो पांचवें पायदान पर बने हुए हैं। फाफ डुप्लेसिस के पास मयंक और राहुल को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वो शून्य पर आउट हो गए। चेन्नई सुपरकिंग्स के शेन वॉटसन टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 42 रनों की शानदारपारी खेली थी। अंबाती रायुडू 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 41 रन बनाए थे।

गेंदबाजों की बात की जाए तो टॉप-10 में चेन्नई के धाकड़ युवा ऑलराउंडर सैम करन की वापसी हुई है। उन्होंने कल यानी मंगलवार 13 अक्टूबर को सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुई भिड़ंत में एक विकेट और अपने नाम किया। दूसरी ओर, सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के धाकड़ ऑल राउंडर राशिद खान के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका था। उनके 10 विकेट थे। मुंबई इंडियंस (MI) के घातक गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के 11-11 विकेट हैं। राशिद खान अगर 1 विकेट ले लेते तो वे दूसरे पायदान पर पहुंच जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे चौथे स्थान पर कायम हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए दो विकेट लेने वाले टी. नटराजन टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। वे 9 विकेट के साथ नौवें स्थान पर हैं।

पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति 14 अक्टूबर 2020, शाम 7 बजे तक

क्रम            टीम            मैच  जीते  हारे  बेनतीजा पॉइंट नेट रनरेट
1  मुंबई इंडियंस 7 5 2 0                  10 +1.327
2 दिल्ली कैपिटल्स 7 5 2 0                   10 +1.038
3 रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर 7 5 2 0                   10 -0.116
4 कोलकाता नाइटराइडर्स 7 4 3 0                   08 -0.577
5 सनराइजर्स हैदराबाद 8 3 5 0                   06 +0.009
6 चेन्नई सुपरकिंग्स 8 3 5 0                   06 -0.390
7 राजस्थान रॉयल्स 7 3 4 0                   06 -0.872
8 किंग्स इलेवन पंजाब 7 1 6 0                    02 -0.381

टॉप-5 बल्लेबाज  (14 अक्टूबर 2020, शाम 7 बजे तक)  

क्रम  बल्लेबाज        टीम  मैच  रन  हाइएस्ट  स्ट्राइक रेट
1 केएल राहुल  पंजाब 7 387  132* 134.84
2 मयंक अग्रवाल पंजाब  7 337 106 158.96
3 फाफ डुप्लेसिस चेन्नई         8 307 87* 146.88
4 डेविड वॉर्नर हैदराबाद  8 284 60 121.88
5 जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद  8 280 97 129.03

 टॉप-5 गेंदबाज  (14 अक्टूबर 2020, शाम 7 बजे तक) 

क्रम    गेंदबाज               टीम        मैच     ओवर    विकेट   इकॉनमी    रन

1         कगिसो रबाडा    दिल्ली      7        27.4     17        7.69        213

2         जसप्रीत बुमराह  मुंबई       7        28        11        7.92        222

 3        ट्रेंट बोल्ट            मुंबई        7        27.2     11       8.01        219

4         राशिद खान      हैदराबाद   8       32        10        5.34       171

5        युजवेंद्र चहल       बंगलौर     7        27       10        7.07       191