m-s-dhoni
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    किसी भी कप्तान की अपनी टीम के खिलाड़ियों की जिम्मेदारी खेल के मैदान और खेलब्या टूर्नामेंट के दौरान के लिए होती है, कि वह बेहतरीन खेल दिखाने के लिए कैसे अपने खिलाड़ियों को मैच के दौरान मैनेज करे और उनका सही वक्त पर सही इस्तेमाल करे। लेकिन, जब कोई कप्तान इससे आगे बढ़कर अपने टीम मेंबर्स के लिए जब दिल से खड़ा होता है तब वह कप्तान अपने खिलाड़ियों के साथ साथ दूसरी टीमों के कप्तानों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही कुछ नजराना छोड़ा है IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK MS Dhoni Captain) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने। 

    कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला लिया है कि जब तक उनकी टीम के सभी मेंबर्स सुरक्षित अपने घर नहीं पहुंच जाएंगे, वो अपने घर रांची नहीं लौटेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल (IPL T20 2021 TOURNAMENT) के सुरक्षित बायो बबल में कोरोना संक्रमण (COVID-19 POSITIVE) पहुंचने के बाद BCCI ने आईपीएल के इस ताज़ा सीजन को इस में ही अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है। IPL 2021 के 29 मुकाबले हो चुके थे। 

    चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी (Laxmipati Balaji Bowling Coach CSK) के साथ टीम का एक और सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गया। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद विदेशी खिलाड़ियों (foreign players IPL 2021) को उनके घर पहुंचाना फ्रेंचाइजी टीम और BCCI के लिए चुनौती बना हुआ है।

    विदेशी खिलाड़ियों को प्राथमिकता

    Chennai Super Kings के धाकड़ कप्तान धोनी ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों को घर पहुंचाना  चाहिए, क्योंकि आईपीएल 2021 का मेजबान भारत है और विदेशी खिलाड़ी मेहमान हैं। मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेजबानों की है। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों के घर पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने घरों के लिए जाएं।

    गौरतलब है कि कप्तान धोनी इस समय दिल्ली के एक होटल में ठहरे हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से जुड़े एक मेंबर्स के मुताबिक, “माही भाई (MS Dhoni) ने कहा है कि वह होटल सबसे आखिरी में छोड़ेंगे। वह चाहते हैं कि सभी विदेशी खिलाड़ी सबसे पहले अपने देश लौटें, इसके बाद भारतीय खिलाड़ी जाएं। वह कल आखिरी फ्लाइट लेंगे, जब टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित अपने पहुंच जाएंगे।” 

    चार्टर्ड फ्लाइट का हुआ इंतजाम

    गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों के लिए दिल्ली से चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया है। 10 सीटों वाली चार्टर फ्लाइट में CSK के खिलाड़ी आज सुबह राजकोट और मुंबई के लिए निकले। इसके बाद आज शाम अन्य खिलाड़ियों को चेन्नई और बेंगलुरू छोड़ा जाएगा। खबरों के मुताबिक, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के सभी खिलाड़ियों के जाने के बाद आज शाम ही अपने घर रांची के लिए रवाना होंगे। 

    मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने भी अपने खिलाड़ियों के लिए चार्टर फ्लाइट का इतंजाम किया है। जबकि KKR, राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने खिलाड़ियों को कॉमर्शियल फ्लाइट में बोर्ड किया है। कई खिलाड़ी टैक्सी या कार से भी अहमदाबाद से मुंबई, दिल्ली और पंजाब के लिए रवाना हुए हैं।

    BCCI कर रहा ऑस्ट्रेलिया के लिए मदद

    IPL 2021 में शामिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ की बात की जाए तो, BCCI उन्हें उनके घर पहुंचाने के लिए मदद कर रहा है। खिलाड़ियों के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम कर लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और बाकी के मेंबर्स पहले मालदीव ठहरेंगे और जब ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान की इजाजत होगी, तब सभी खिलाड़ी अपने घर के लिए रवाना होंगे। खबरों के मुताबिक आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मालदीव के लिए रवाना होंगे।