दिल्ली कैपिटल्स के इन 3 दिग्गजों पर टिकी है ‘फाइनल जीत’

Loading

– विनय कुमार

आईपीएल 2020 (IPL T20, 2020) का सबसे अहम मैच आज दुबई के मैदान में (Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates) के बीच शाम 7.30 बजे शुरू हो जाएगा। मैदान में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। इस जंग में  जहां मुंबई इंडियंस पांचवीं बार चैंपियन बनने उतरेगी वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहली बार खिताबी भिड़ंत में इस मैच पर कब्ज़ा करने के लिए सबकुछ झोंक देगी। मुंबई इंडियंस का अबकी सीज़न शुरू से ही बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। चाहे नेट-रन-रेट की बात हो या पॉइंट्स टेबल (POINTS TABLE IPL T20, 2020) में सबसे ज़्यादा जीत की, हर मामले में मुंबई इंडियंस (MI) आगे रही और बहुत पहले ही ‘प्ले-ऑफ’ (PLAY-OFF) में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। मुंबई इंडियंस के लगातार शानदार खेल दिखाने के कारण आज के मैच में उसे ‘फेवरेट’ माना जा रहा है। लेकिन, जिस तरह से दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन की बदलत पॉइंट्स टेबल में टॉपर्स में अपनी वापसी की, उस हौसले और जोश को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।  

दिल्ली कैपिटल्स को दिखाना होगा आक्रामक चेहरा

अबकी सीज़न (IPL T20, 2020) दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत अच्छी थी। शुरुआत के 9 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 जीत दर्ज की थी और उसे सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन 10 वीं भिड़ंत से आगे के 7 मैचों में काफी संघर्ष करना पड़ा। इन 7 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 2 में जीत मिली, जबकि 5 मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। पहले एलिमिनेटर क्वालिफायर मैच में भी मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को बुरी तरह पराजित किया था। इस महत्वपूर्ण मैच में ‘हिटमैन’ कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने श्रेयस की सेना दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया था।

अबकी सीज़न (IPL T20, 2020) दोनों टीमों के बीच 3 भिड़ंत हुई और इन तीनों में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। लेकिन फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए की अबकी मैच में भी वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कमज़ोर टीम समझ बैठे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) घायल शेर है, और वह हर हाल में फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस को अपना शिकार बनाना चाहेगी। एक बात जो ध्यान देने वाली है, वो ये कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस ताज़ा सीज़न (IPL T20, 2020) में 22 बदलाव देखने को मिला। हाँ, पिछले मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया था, और उम्मीद है कि वह उसी टीम को ही आज के फाइनल मैच में दोहराएगी।  

‘गब्बर’ का बल्ला बोले तो

पूरे सीज़न की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स का स्कोरकार्ड टीम के ‘शिखर-पुरुष’ गब्बर शिखर धवन के भरोसे ज़्यादा ही रहा है।  टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अबकी सीज़न शानदार बल्लेबाज़ी कि है।  अब तक खेले मैचों में उन्होंने अबतक ६०३ रन बनाए हैं।  इस सीज़न ( ) में सर्वाधिक रन बनाने वाले धवन दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 मैचों में 603 रन बनाए हैं। इस 603 के पहाड़ में 2 शतक और 4 अर्धशतक के विशाल चट्टान भी जुड़े हैं। धवन का स्ट्राइक रेट 145 से ज़्यादा का रहा है। अगर आज के मैच में शिखर धवन 68 रन और बना लेते हैं तो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान के एल राहुल से सबसे ज़्यादा रन बनाने का ताज ‘ऑरेंज कैप’ लपक लेंगे। के एल राहुल ने इस सीज़न में सबसे ज़्यादा 670 रन अपने खाते में जोड़े। ऐसे में अगर आज शिखर धवन एक बेहतरीन पारी खेलते हैं, तो ‘ऑरेंज कैप’ ही उनके नाम नहीं होगा, बल्कि, दिल्ली कैपिटल्स को जीत के बेहद करीब पहुंचाने या फिर जिताने में बहुत बड़ी भूमिका अदाकर सकते हैं।  

श्रेयस अय्यर को खेलनी होगी कप्तानी इनिंग

ipl-2020-shreyas-iyer-says- will-have-to-come-down-with-strong-mentality-in-next-match

दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज़ों की जोड़ी शिखर धवन और मार्कस स्टॉयनिस ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। आज के फाइनल और सबसे महत्वपूर्ण मैच में इन दोनों सलामी बल्लेबाज़ों का क्रीज़ पर टिक कर टीम के लिए एक अच्छा बेस स्कोर बनाना ज़रूरी होगा।  अगर आज दोनोंमें से कोई भी एक सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाटा है या फिर सस्ते में आउट हो जाता है तो, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी पारी खेलकर कप्तान का ज़िम्मा निभाना ज़रूरी होगा। हालांकि, अबकी सीज़न ये देखा गया है कि, कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक दे नहीं पाए, लेकिन तस्वीर एक दूसरा और सकारात्मक रुख़ ये भी है कि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। ज़ाहिर है, कप्तान श्रेयस अय्यर आज की भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब जिताने को बेताब भी होंगे।

अश्विन और कसिगो रबाडा फैक्टर

दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस सीज़न में अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार स्टेबल नहीं दिखी। यही नहीं शुरूआती 9 मैचों में 7 जीत और 2 हार का परिणाम तो शानदार रहा, लेकिन 10 वें मैच से लेकर आगे के सात मैचों में वो सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज़ करा सकी। तो, ये साफ़ कहा जा सकता है कि, टीम का प्रदर्शन कभी अच्छा, कभी खराब रहा है, लगातार एक जैसा अच्छा नहीं रहा। वहीं, आज मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलने वाली मुंबई इंडियंस (MI) अबकी सीज़न में लगातार अच्छा खेल दिखाती रही है और पॉइंट्स टेबल पर ‘नेट-रन-रेट’ (NET RUN RATE) के साथ-साथ जीत के मामले में भी काफी मजबूत रही।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के प्रमुख घातक गेंदबाज़ों में से एक कसिगो रबाडा पर काफी ज़िम्मेदारी होगी। उनकी गेंदबाजी की बात करें इस सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ रबाडा ही हैं। उन्होंने इस सीजन में सर्वाधिक 29 विकेट लिए हैं। टीम को उनसे आज के मैच में पूरी उम्मीद होगी कि फाइनल मुकाबले में वह टीम के लिए अपना बेहतरीन दें। रबाडा के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) में गेंदबाज़ी के मामले में आर अश्विन की बड़ी भूमिका हो सकती है। एक खासियत जो आर. अश्विन में है, वो ये कि, वो एक बेहद सधे हुए गेंदबाज़ हैं और ना सिर्फ कम रन देते हैं, बल्कि अहम मौकों पर विकेट चटकाने का माद्दा भी रखते हैं। ऐसे में दोनों गेंदबाजों के साथ एक और खतरनाक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए क़यामत बनकर सामने आ सकते हैं, जिन्होंने इस सीजन में 15 विकेट लिए हैं।