ipl-2020-mumbai-indians-vs-delhi-capitals-final-head-to-head-and-past-records

आज आईपीएल (IPL T20, 2020) की फाइनल भिड़ंत में मुंबई इंडियंस (MI) पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्ज़े के इरादे और जज़्बे के साथ उतरेगी।

Loading

-विनय कुमार

आज आईपीएल (IPL T20, 2020) की फाइनल भिड़ंत में मुंबई इंडियंस (MI) पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्ज़े के इरादे और जज़्बे के साथ उतरेगी। हालांकि अबकी सीज़न मुंबई इंडियंस शुरू से ही पूरे आक्रामक रूप में नज़र आई और शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में लगातार शीर्ष पर बरकारार बने रहने में कामयाब रही है।  लेकिन, आज की फाइनल भिड़ंत साधारण भिड़ंत नहीं होगी, क्योंकि आईपीएल के इतिहास में पहली बार कदम रखने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) भूखे शेर की तरह जीत की भूख लिए मैदान में आर या पार के मूड से उतरेगी। साफ़ है,  ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने पूरे होश और सतर्कता के साथ हर कदम फूंक फूंककर चलेगी। 

ऐसा भी नहीं कि अबकी सीज़न (IPL T20, 2020) एक दुसरे का 3 बार सामना कर चुकी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने सभी तीनों मैचों में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को हरा चुकी है, लेकिन फाइनल में भी जीत आसान होगी, ये सोचना ठीक नहीं होगा। एक छोटी सी गलती या एक मैच का ख़राब प्रदर्शन समूचे सीज़न की शानदार यात्रा की चमक हो फीकी कर सकता है। इस बात को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से अच्छा भला कौन समझ सकता है, जिसने  ताज़ा सीज़न के टूर्नामेंट आईपीएल 2020 के आखिरी स्टेज पर आकर शानदार प्रदर्शन किया और 4 मैच जीते, लेकिन प्लेऑफ (PLAY-OFF) के दूसरे क़्वालिफ़ायर भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बाज़ी मार ले गई। जबकि उस भिड़ंत में सिचुएशन पूरी तरह से दिल्ली कैपिटल्स के विपरीत नज़र आ रहा था, और वे लगातार मैच हार रहे थे।

खैर, सच तो यही है कि क्रिकेट के नॉकआउट का स्टेज अक्सर ऐसी ही तसवीरें छोड़ जाती हैं, कई लोगों का दिल तोड़ जाती हैं। 2019 वर्ल्ड कप की लीग स्टेज की टॉप टीम टीम इंडिया के दिल का हाल सोचिये क्या होगा, जब उसे भी ऐसे ही दौर से गुज़ारना पड़ा था। ताज़ा सीज़न के इस फाइनल मैच की बात की जाए तो एक बार बिलकुल साफ़ है कि अबकी सीज़न की आखिरी भिड़ंत में टूर्नामेंट के दौरान मोमेंटम, आईपीएल का इतिहास , प्रतिभा सब मुंबई इंडियंस के पक्ष में दिख रह है, लेकिन जीतेगा वही जो आज बेहतरीन खेलेगा।

इसमें कोई हैरत भी नहीं होनी चाहिए अगर दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को हरा जाए, क्योंकि फाइनल (IPL T20, 2020 FINAL) में ये उनका पहला मौका है। वहीं, अगर वो हार भी जाती है मुंबई इंडियंस (MI) से, तो भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तारीफ़ ही होगी। हालात तो ये है कि आज की फाइनल भिड़ंत में चैंपियनशिप का ताज बचाने का पूरा दबाव मुंबई इंडियंस पर रहेगा और दिल्ली कैपिटल्स पर कुछ खोने का मनोवैज्ञानिक दबाव मुंबई इंडियंस के मुक़ाबले बहुत काम होगा। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर खेल कि उम्मीद की जा सकती है।  

गौरतलब है कि, अबकी सीज़न (IPL T20, 2020)  मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ 3 मैच खेले और तीनों में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट टीम के नई गेंद के स्विंग बॉलर साबित हुए हैं, जो सामना करने वाली टीम के लिए शुरुआती ओवर में यकीनन खतरा हैं। मध्य ओवरों में ‘पांड्या ब्रदर्स’ के साथ किरॉन पोलार्ड की मौजूदगी मुंबई इंडियंस को ख़ास सम्बल भी देती है। इनकी बदौलत अंतिम 4 ओवर में मुंबई इंडियंस के नाम 12.68 रन प्रति ओवर की औसत से बैटिंग करने का रिकॉर्ड है।

क्विंटन डिकॉक का शानदार फॉर्म, सूर्यूकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाज़ी, ईशान किशन के विस्फोटक अंदाज़ के साथ ‘हिटमैन’ कप्तान रोहित शर्मा और बेहद खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का खतरा तो दिल्ली कैपिटल्स भांप ही चुकी है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को अगर मैच जीतना है तो आईपीएल के इतिहास की सबसे बेहतरीन टीम के खिलाफ जान कि बाज़ी लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ेगा। आज कीखिताबी भिड़ंत शाम 7.30 बजे दुबई के मैदान में (Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates) में शुरू होगी।  

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग XI:

दिल्ली कैपिटल्स  (DC):  

शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एरिक नॉर्टजे, प्रवीण दुबे / हर्षल पटेल।  

मुंबई इंडियंस (MI):    

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।