फ़ाइनल से पहले सचिन ने मुंबई इंडियंस को दिया ‘गुरूमंत्र’

Loading

– विनय कुमार

IPL T20, 2020 के टूर्नामेंट में आइपीएल के इतिहास में जो समीकरण कभी देखने को नहीं मिले, अबकी सीज़न हम सभी ने देखा। प्लेऑफ को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और अंतिम 4 में शामिल होने की होड़ भी बड़ा दिलचस्प थी। लेकिन, इस ताज़ा सीज़न में मुंबई इंडियंस (MI) ने बेहतरीन खेल दिखाया और बहुत पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

पॉइंट्स टेबल (POINTS TABLE IPL T20, 2020) में टॉप पर रही। वहीं दूसरी तरफ़ दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी काफी उतार चढ़ाव और जद्दोजहद के बाद कुछ कांटे की टक्कर के मुकाबलों में जीत दर्ज करके आईपीएल IPL T20) के इतिहास में पहली बार IPL T20 FINALS में जगह बनाई है। ऐसे में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 10 नवम्बर को होने वाली खिताबी भिडंत के बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है। 

मंगलवार, 10 नवम्बर की शाम 7.30 बजे IPL T20, 2020 के आख़िरी निर्णायक युद्ध का बिगुल बजेगा। कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर की सेना दुबई (Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates) के मैदान ए जंग में उतरेंगे। सभी जानते हैं, क्रिकेट संभावनाओं का खेल है। कई बार मैदान के महारथी फिसड्डी साबित होते हैं और कई मौके ऐसे भी देखे गए हैं जब कमज़ोर समझे जाने वाली टीम या खिलाड़ी ‘रण का विक्रमादित्य’ 

बनकर सामने आ जाता है। 

शायद उन्हीं संभावनाओं को भांपते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जो शुरूआती दौर में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी रह चुके हैं, ने टीम का हौसला बढ़ाने की पुरजोर कोशिश की है। तेंडुलकर ने ट्वीट में कहा, “जब आप मुबई इंडियंस के लिए खेलने जाते हैं तो आप एकमात्र खिलाड़ी नहीं होते हैं, बल्कि आपके पीछे पूरी फोर्स होती है। पहली और सबसे अहम चीज यह है, कि हम एक परिवार हैं, उतार-चढ़ाव में हम एकजुट रहते हैं। खेल में और जिंदगी में चुनौतियां आती हैं, लेकिन हमे जरूरत होती है कि ऐसे समय में भी हमे एकजुट रहने की ज़रूरत है।”

ग़ौरतलब है कि मंगलवार, 10 नवंबर मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल 2020 ,(IPL T20, 2020) की फ़ाइनल भिड़ंत होगी। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी (IPL T20 TROPHY) जीत चुकी है, पहली बार 2013, उसके बाद 2015, 2017 और 2019। ऐसे में साफ़ है मैदान पर हाई वोल्टेज ज़रूर नजर आएगा।