AAP MLA Abdul Rahman

    Loading

    नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अब्दुल रहमान (MLA Abdul Rahman) के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट (Molestation and assault) का आरोप लगाया है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात को विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। रहमान सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। 

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, रविवार को विधायक जाफराबाद इलाके में नगर निगम उप चुनाव के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान उनकी महिला के साथ बहस हुई। इसके बाद महिला ने विधायक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली में पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी। इस दौरान कुल वोटिंग 50.86 फीसदी रही है। जिसमें कल्याणपुरी में 59.19 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं शालीमार बाग में 43.23, रोहिणी में 44.58, त्रिलोकपुरी में 55.95 और  चौहान बांगर में 55.60 फीसदी वोटिंग हुई। इस चुनाव के नतीजे 3 मार्च आएंगे।