oxygen
Representative Image

    Loading

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में सरकार (Government) की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सभी राज्यों की सरकार मरीजों के लिए अस्पताल (Hospital) में इंतजाम करने में लगी हैं। लेकिन मरीजों की रोजाना बढ़ती संख्या से अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की कमी हो रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ दर्ज की जा रही हैं। बीते दिन कोरोना के मरीजों की संख्या 28,000 के करीब थी। दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।  हर दिन कोरोना के बढ़ते मरीजों से दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी के बाद अब ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी आ गई है। जिसके लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल (Lieutenant Governor Anil Baijal) के साथ होने जा रही है। यह बैठक ऑक्सीजन के कमी से दिल्ली के अस्पतालों की ताजा स्थिति सर गंगाराम अस्पताल में सुबह नौ बजे तक की ऑक्सीजन की स्थिति को देखें, तो यहां 4500 क्यूबिक मीटर प्राइवेट वेंडर से, 6000 क्यूबिक मीटर Inox से आया है। अस्पताल की कुल जरूरत 11000 क्यूबिक मीटर है। अभी जितना ऑक्सीजन बचा है वो सिर्फ 24 घंटे तक चल पाएगा। 

    वहीं, दिल्ली के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की स्थिति भयावह है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के LNJP अस्पताल में कल रात को 10 टन ऑक्सीजन मिला था जो अभी के लिए काफी हैं। संजय गांधी अस्पताल के रिपोर्ट के अनुसार,  कल रात में 100 सिलेंडर मिले हैं जो अगले आठ घंटे तक के लिए काफी है। दिल्ली सरकार ने बताया कि राजधानी के सभी अस्पतालों में कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन बची है जो कभी भी खत्म हो सकती हैं। इसलिए केंद्र सरकार को ऑक्सीजन के सप्लाई को जल्द ही बढ़ाना होगा। दिल्ली की यह स्थिति को देखकर स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने ट्वीट पर चिंता जताई है। वहीँ दिल्ली के कई अस्पतालों में देर रात ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंची हैं और कुछ अस्पताल तो अभी भी ऑक्सीजन के इंतजार में हैं। बढ़ते मरीजों को देखकर डॉक्टरों का कहना है कि ऑक्सीजन की डिमांड ज्यादा हैं।   

    दिल्ली में जो ऑक्सीजन मरीजों के लिए बचा है वह बस आठ से दस घंटे चलेगा। वही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि दिल्ली को ऑक्सीजन मिलता रहा हैं। दिल्ली में सोमवार को 240 मीट्रिक टन, मंगलवार को 365 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिला है। लेकिन दिल्ली के अस्पतालों में हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लिए दिल्ली सरकार बेड्स और ऑक्सीजन का इंतजाम कर रही हैं।  दिल्ली सरकार की ओर से यूपी सरकार से बात की जा रही है। ताकि यूपी के मोदीनगर से लगातार दिल्ली को ऑक्सीजन मिलता रहे। ऑक्सीजन की कमी को लेकर बैठक की जा रही है।