अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हजार स्कूली बच्चे भगवद्गीता का करेंगे पाठ

Loading

चंडीगढ़. हरियाणा (Haryana) में इस वर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) में कुल 55,000 स्कूली बच्चे एक साथ भगवद्गीता (Bhagavad Gita) के 19 श्लोकों का पाठ (वाचन) करेंगे। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। बयान में कहा गया कि 25 दिसंबर को डिजिटल माध्यम से दोपहर 12 बजे श्लोकों का पाठ किया जाएगा। महोत्सव में कुरुक्षेत्र के नौ हजार छात्र और राज्य के शेष 21 जिलों से अन्य छात्र भी भाग लेंगे। कुरूक्षेत्र में हर साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। (एजेंसी)