ugc-net-result-2021-ugc-net-result-december-2020-june-2021-cycles-released-at-ugcnet-nta-nic-in-sarkari-result-2022

Pic Credit- Twitter

    Loading

    नई दिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET Result 2021) का रिजल्ट जारी हो गया है। यह रिजल्ट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा का है। सम्बंधित उम्मीदवार अपना परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। 

    ऐसे करें रिजल्ट चेक 

    1. सबसे पहले उम्मीदवार को UGC NET Result 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन होगा।

    2. वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

    3. नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी भरें।

    4. पूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 

    5. आपका रिजल्ट दिखने लगेगा. आपको एक डाउनलोड का ऑप्शन भी दिखाई देगा जहां से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

    UGC NET 2021 परीक्षा देश के 239 शहरों के 837 परीक्षा केंद्रों पर 81 विषयों में आयोजित की गई थी। JRF के लिए UGC NET के रिजल्ट की वैधता 3 वर्ष है जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर से लिए क्‍वाल‍िफाई हुए उम्‍मीदवारों का रिजल्ट आजीवन वैध रहता है।