जरीन खान की मां अस्पताल में फिर हुईं भर्ती, अदाकारा ने पोस्ट जारी कर फैंस को किया ये आग्रह

बॉलीवुड जरीन खान (Zareen Khan) अपनी मां के बहुत करीब हैं। वह कई बार सोशल मीडिया पर मां की तस्वीरें भी पोस्ट करती दिखाई देती हैं।

    Loading

    Actress Zareen Khan’s mother’s health deteriorated, actress told fans – pray for her: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की को-एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा ने पोस्ट जारी कर अपने फैंस से आग्रह किया है कि ‘वह उनकी मां की अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।‘ जरीन खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है पर यह मैसेज पोस्ट किया है। जिसमें अभिनेत्री ने लिखा ‘मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। प्लीज उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए।‘ जरीन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही जरीन खान की मां के लिए दुआ भी कर रहे है। 

    आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ी है। इससे पहले भी अभिनेत्री की मां को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय भी अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए फैंस से दुआ की गुजारिश की थी। खैर देखें अभिनेत्री का ये पोस्ट- 

    मालूम हो कि बॉलीवुड जरीन खान (Zareen Khan) अपनी मां के बहुत करीब हैं। वह कई बार सोशल मीडिया पर मां की तस्वीरें भी पोस्ट करती दिखाई देती हैं। वह अपनी मां का बहुत ख्याल रखती है। उनकी मां बढ़ती उम्र के कारण अक्सर बीमार रहती है। वह बहुत कमजोर भी हैं। जरीन ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात करते हुए कहा था कि ‘मेरे पिता के अचानक निधन के बाद मेरी मां पूरी तरह से टूट गई थी। घर चलाने के लिए हमारे पास पैसे नहीं थी। इसके बाद मैंने कॉल सेंटर में जॉब करना शुरू किया। उस समय मेरी छोटी बहन 12वीं क्लास में थी। मेरी मां को हम दोनों पर हमेशा गर्व महसूस होता है। अब वह बुरा दौर निकल गया।‘