करण कुंद्रा के बाद अब उदय सिंह गौरी संग भी कृतिका कामरा का टूटा रिश्ता, कही ये चौकाने वाली बात

कृतिका कामरा ने सगाई कर ली है। इस विषय पर बात करते हुए अभिनेत्री ने इन सभी खबर को सिर्फ अफवाह करार दिया।

    Loading

    After Karan Kundra, Kritika Kamra separated from Uday Singh Gauri too! Said- There is nothing solid between us..: ‘कितनी मोहब्ब त है’ (Kitani Mohabbat Hai) टीवी शो में पॉपुलर हुए करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और कृतिका कामरा (Kritika Kamra) की जोड़ी ने उस दौरान फैंस को दीवाना बना दिया था। यह जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था। एक साथ काम करते-करते यह दोनों एक दूसरे के प्यार में भी पागल हो गए थे। इसके बाद 2009 में करण और कृतिका एक दूसरे को डेट करने वाले। कुछ सालों तक साथ रहने के बाद ये जोड़ी अलग हो गई। करण कुंद्रा संग अलग होने के बाद कृतिका कामरा कुछ दिनों तक अकेली रही और बाद में उनके जीवन में उदय सिंह गौरी (Uday Singh Gauri) की एंट्री हुई। पिछले कुछ समय से अभिनेत्री कृतिका बॉयफ्रेंड उदय के साथ अपने  रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में रहीं। लेकिन अब इनका भी ब्रेकअप होने की खबर सामने आई है। 

    ई टाइम्स से बातचीत में कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड उदय सिंह गौरी के बारे में पूछे सवाल पर बात करने से मना करती दिखाई दी। अदाकारा ने बताया कि ‘वह इस बारे में तभी बात करेंगी जब कुछ ठोस होगा…. क्या उदय सिंह और उनके बीच लंबे समय से कुछ ठोस नहीं था? पिछले दिनों मीडिया में खबर यह भी आई थी कि कृतिका कामरा ने सगाई कर ली है। इस विषय पर बात करते हुए अभिनेत्री ने इन सभी खबर को सिर्फ अफवाह करार दिया। 

    टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा ने कहा कि हम दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ। हम दोनों 24/7 साथ रहते थे और एक-दूसरे के मजबूत इमोशनल सपोर्ट थे। वे इस रिश्ते की केयर नहीं कर सके।‘