मैरिज एनिवर्सरी पर अनुष्का शर्मा ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर, कहा ‘जल्द हम तीन होने वाले हैं…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली आज तीसरी मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। 11 दिसंबर 2017 को इनकी शादी हुई थी।

  • अनुष्का शर्मा ने एनिवर्सरी पर पति को किया विश
  • अनुष्का-विराट की शादी को पूरे हुए 3 साल,

Loading

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पति और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) को बेहद खास तरीके से शादी की तीसरी सालगिरह की बधाई दी है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट कर लिखा ‘शादी के तीन साल पूरे की बधाई और बहुत जल्द हम तीन होंगे… मिस यू…’ अभिनेत्री ने शेयर किया हुआ यह पोस्ट उनके चाहनेवालों के बीच काफी वायरल हो रहा है। तक़रीबन एक घंटे पहले शेयर इस पोस्ट को 15 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है। फैंस भी लगातार बधाई देते नजर आ रहे हैं। 

मालूम हो कि विराट कोहली इन दिनों भारत से दूर ऑस्ट्रेलिया में है। उन्होंने भी पत्नी अनुष्का को विश करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा ‘3 साल और जीवन भर एक दूसरे के साथ…’ 

 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

मिली जानकारी के अनुसार,अनुष्का शर्मा जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। अपने पहले बच्चे के लिए विराट और अनुष्का काफी उत्साहित है। अभिनेत्री तो लगातार सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

बता दें, साल 2017 में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत से दूर इटली जाकर शादी रचाई थी। इस समारोह में परिवार और कुछ ख़ास दोस्त शामिल हुए थे। शादी होने के बाद अनुष्का और विराट ने तस्वीर पोस्ट कर ऐलान किया था। इन दोनों की शादी कुछ दिनों पर मीडिया में टॉप टॉपिक बना रहा। खैर अदाकारा साल 2018 में आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में अनुष्का के अपोजिट बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) नजर आएंगे थे। कटरीना कैफ भी फिल्म का हिस्सा थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।