पत्नी के बर्थडे पर रोमांटिक हुए बॉबी देओल, शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

30 मई 1996 को बॉबी और तान्या की शादी हुई थी। इनके दो बच्चे हैं जिनके नाम आर्यमन देओल और धरम देओल।

Loading

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बेहद खास अंदाज में पत्नी तान्या देओल (Tanya Deol) को जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दिए। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पत्नी तान्या के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें बॉलीवुड का ये कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिया। बॉबी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान…’ इसके साथ अभिनेता ने दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। बता दें, बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को अब तक हजारों लाइक मिल चुके है। 

मालूम हो कि बॉबी देओल की पत्नी तान्या एक सफल बिजनेस वुमन हैं। बॉलीवुड की लाइमलाइट से वो दूर रहना पसंद करती हैं। अभिनेता खुद भी अपने परिवार को मीडिया से दूर रखना पसंद करते है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार से जुड़ीं बहुत कम तस्वीरें दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 

खैर तान्या की बात करें तो, उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 24 जनवरी को हुआ था। तान्या देओल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 30 मई 1996 को बॉबी और तान्या की शादी हुई थी। इनके दो बच्चे हैं जिनके नाम आर्यमन देओल और धरम देओल। 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)