मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपनी चपेट में ले लिया है। उनकी कोरोना टेस्ट कराई गई थी, जो पॉजिटिव आई है। इस समय दीपिका अपने परिवार के साथ है। उनकी तबीयत के बारें में अधिक जानकारी का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले उनके दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव आए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले महीने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। दोनों परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बेंगलुरु रवाना हुए थे।
प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकैडमी के डायरेक्टर विमल कुमार ने बताया कि, “10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्नी उजाला और उनकी दूसरी बेटी अनीषा को कोरोना के लक्षण महसूस हुए। जिसके बाद सभी ने अपना टेस्ट कराया, जिसमें सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।”
कुमार ने बताया, “कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया लेकिन एक हफ्ते के बाद भी प्रकाश का फीवर कम नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। पत्नी और बेटी घर पर हैं। उम्मीद है कि 2 से 3 दिनों में प्रकाश को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”