डीजे एविसी के ये एवरग्रीन गाने, हमेशा रहेंगे दर्शकों के बीच सुपरहिट

मशहूर डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर एविसी का असली नाम टिम बर्गलिंग है।

    Loading

    Avicii Birth Anniversary: डीजे एविसी (Avicii)  की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म स्वीडन में 8 सितंबर 1989 को हुआ था। वह हॉलीवुड में स्वीडिश डीजे, रीमिक्सर, रिकॉर्ड निर्माता, संगीतकार और गीतकार के तौर पर काम कर चुके हैं। उनके गाने दर्शक काफी पसंद करते थे। गीतकार एविसी ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र से की थी। कम उम्र में गीतकार ने अपने गानों से कई रिकॉर्ड तोड़े। 

    16 साल की बहुत कम उम्र में अपने संगीत करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपना पहला रिकॉर्ड सौदा हासिल करने में सफल रहे। उनके करियर ने साल 2011 में उड़ान भरी और जल्द ही वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते दिखाई दिए। संगीत के अलावा एविसी कई विज्ञापनों में भी नजर आए। 

     

    संगीत में शानदार करियर करने वाले एविसी का निधन 20 अप्रैल 2018 में हुआ। उन्होंने ओमान में आखिरी सांस ली। गीतकार एविसी के निधन के इतने सालों बाद भी दर्शक उनका गानों को खूब पसंद करते हैं, बार-बार देखते है।