Bigg Boss 7 की कंटेस्टेंट ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

चैत्रा कोटूर (Chaitra Kotur) कन्नड़ बिग बॉस 7 का हिस्सा थी।

    Loading

    Former Bigg Boss Contestant Attempts Suicide Over Failed Marriage: कन्नड़ बिग बॉस 7 (Kannada Bigg Boss 7) की प्रतियोगी चैत्रा कोटूर (Chaitra Kotur) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटूर ने आत्महत्या की कोशिश की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने घर पर फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चैत्रा कोटूर अस्पताल में भर्ती है और उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। कुछ समय पहले चैत्रा कोटूर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि वह बिजनेसमैन नागार्जुन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। 

    चैत्रा कोटूर ने की आत्महत्या की कोशिश के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया है कि नागार्जुन के परिवार वाले अपने बेटे की शादी चैत्रा से करने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी की थी। जब पति के साथ चैत्रा पैत्रक घर में गई थीं तो नागार्जुन के परिवारवालों ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। इसके साथ ही इन दोनों की काफी प्रताड़ित किया। और तो और नागार्जुन के परिवार ने  चैत्रा कोटूर के साथ उनकी शादी भी अवैध करार दे दिया था। 

    चैत्रा ने दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि नागार्जुन के परिवार हम दोनों की शादी के खिलाफ थे। इस वजह से नागार्जुन भी पिछले कई समय से शादी करने से कतरा रहे थे। लेकिन चैत्रा के परिवारवालों और कुछ दूसरे लोगों की मदद से उन्होंने शादी कर ली। हम दोनों की शादी के बाद नागार्जुन के परिवारवालों ने स्वीकार करने से माना कर दिया, साथ ही उनको प्रताड़ित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। और तो और उन्होंने मेरी जान लेने की भी धमकी दी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Filmibeat Kannada (@filmibeatkannada)

     

    चैत्रा कोटूर (Chaitra Kotur) कन्नड़ बिग बॉस 7 का हिस्सा थी। इस शो को सुदीप ने होस्ट किया था। उन्होंने हरिप्रिया सूजीदारा नाम की फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल भी किया है।