Harshvardhan Kapoor

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेटे हैं। हर्षवर्धन  के किरदार को दर्शकों के मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन हर्षवर्धन को अपने पिता की तरह खास पहचान नहीं मिल पाई है। हर्षवर्धन का कहना है कि वह कमर्शियल फिल्मों से दूरी बनाकर अपना अलग रास्ता बना रहे हैं लेकिन फिर भी कई लोग उनसे नफरत करते हैं। 

    हर्षवर्धन कपूर ने आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘मैंने अलग और कंफर्मिस्ट फिल्में ना करने का रास्ता चुना है। जो रेगुलर फिल्में या मीडिया के टच में ज्यादा नहीं होती हैं और मैं अपनी चीजें कर रहा हूं। बहुत से लोग मेरा काम देखते हैं और उन्हें आइडिया है कि मुझे क्या पसंद है। इसलिए मुझसे लोग ज्यादा नफरत नहीं करते हैं। मैं चाहे कितना भी अच्छा कर लूं, कितनी भी फिल्में कर लूं, जिंदगी में कुछ भी पा लूं. फिर भी कुछ लोग हैं जो मुझसे नफरत करेंगे क्योंकि मैं अनिल कपूर का बेटा हूं।’ हर्षवर्धन ने आगे कहा- वह इसे लेकर कुछ नहीं कर सकते हैं। वह इसी में अपनी शांति ढूंढ लेते हैं। हर्ष जल्द ही अपने पिता के साथ काम करने जा रहे हैं। वह अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।

    हर्षवर्धन ने आगे कहा, ‘मैंने जो रास्ता अपनाया है, उसके कारण वैकल्पिक फिल्में करना और कंफर्मिस्ट नहीं करना है। नियमित फिल्में करना, और मीडिया में बहुत ज्यादा रूबरू नहीं होना और अपना काम करना है। बहुत सारे लोग जिन्होंने मेरे काम को पसंद किया है मुझे क्या पसंद है इसके बारे में वह अधिक जानते हैं। इसलिए मुझे उतनी नफरत नहीं मिलती है।’

    वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मिर्जिया से की थी। इसके बाद वह भावेश जोशी सुपरहीरो में नजर आए थे। साल 2020 में पिता अनिल कपूर की फिल्म एके वर्सेज एके में हर्षवर्धन ने कैमियो किया था। अभी हाल ही में उनकी फिल्म रे रिलीज हुई है। इस सीरीज में नेटफ्लिक्स में चार कहानियां हैं. इस सीरीज में हर्षवर्धन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।