रोहित और कृष्णा के बाद ‘कृष 4’ में ऐसा होगा ऋतिक रोशन का किरदार, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका

'कृष' और 'कृष 3' में अभिनेता ऋतिक रोशन डबल रोल में दिखाई दिए थे। इसमें अभिनेता रोहित मेहरा और दूसरा उनके बेटे कृष्णा मेहरा का किरदार निभाते नजर आए थे।

Loading

मुंबई:   ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की आगामी फिल्म ‘कृष 4’ (Krrish 4) को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अभिनेता खुद भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। आए दिन हृतिक ‘कृष 4’ को लेकर बयान देते नजर आते हैं। इसी बीच बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके अनुसार, अभिनेता ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ में डबल रोल में दिखाई देंगे। स्पॉटबॉय ने इसकी पुष्टि करते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि, ‘ऋतिक के पिता राकेश रोशन इस फिल्म को बड़े तौर पर दर्शकों के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। यह एक बिग बजट फिल्म होगी। फिल्म में ऋतिक एक बार फिर अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक अपना ही सामना करते हुए दिखाई देंगे।’

मिली जानकारी के अनुसार, ‘फिल्म में ऋतिक रोशन दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में एक ओर जहां अभिनेता बुराई का नाश करते दिखाई देंगे तो वहीं दूसरी तरफ ऋतिक सुपरविलेन की भूमिका भी अदा करते नजर आएंगे।’ वैसे आपको बता दें, फिल्म के निर्माता राकेश रोशन की तरफ से इस खबर को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sogol manavi💄💎💖💏👜👑❤👸🏼 (@sogolmana)

बता दें, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ में अभिनेता ऋतिक रोशन डबल रोल में दिखाई दिए थे। इसमें अभिनेता रोहित मेहरा और दूसरा उनके बेटे कृष्णा मेहरा का किरदार निभाते नजर आए थे। खैर ऋतिक इन दिनों आगामी वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके जरिए अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे हैं।