कार्तिक आर्यन की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी फैन फॉलोइंग के कारण मंगलवार को वह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। कार्तिक आर्यन इस बात से काफी खुश है। कार्तिक ने ट्वीट करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की।
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर नये पोस्ट शेयर करते रहते है। कार्तिक आर्यन की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी फैन फॉलोइंग के कारण मंगलवार को वह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। कार्तिक आर्यन इस बात से काफी खुश है। कार्तिक ने ट्वीट करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की।
कार्तिक आर्यन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुछ भी बोलो #KartikAaryan देख के मजा बड़ा आता है।’ लेकिन, वह खुद भी ट्रेंड होने की वजह नही जानते है। एक्टर ने खुद ट्वीट करते हुए उनको ट्रेंड करने की वजह पूछी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक को ट्रेंड करने के कई कारण हो सकते है।
Kuchh bhi bolo #KartikAaryan trending dekh ke maza bada aata hai 💃🏻💃🏻
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020
Yaar please koi bata do shaam se Trend kyun ho raha hai #KartikAaryan Ab Mummy ko tension aa rahi hai 😂
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020
दरअसल, कार्तिक ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले एक ट्वीट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी माँ पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनकी मां उन्हें दही-चीनी खिला रही है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में “मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए तैयार” लिखा था।
Gearing up for Modi ji’s Address to the Nation !! pic.twitter.com/sLitdJZK4Q
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020
इसके बाद कार्तिक आर्यन ने बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट रहीं शहनाज़ गिल की फोटो पर कमेंट किया था।शहनाज ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्पोहोंने इस पोस्स्टट के कैप्शन में लिखा,”हर किसी का सम्मान करो।” शहनाज के इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने कमेंट किया।
उन्होंने कमेंट करते हुए शहनाज से पूछा- “उसको भी जिसने सबसे पहले बैट (चमगादड़) खाया था?” शहनाज ने कार्तिक के कमेंट पर जवाब देते हुए दिलों की ढेर सारी इमोजी की बरसात कर दी। शहनाज़ और कार्तिक के इस बातचीत को उनके फैंस काफी एन्जॉय कर रहे है। इसके बाद से शहनाज के फैन्स ने उनका और कार्तिक का नाम ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।