परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी ने मनाई लोहड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आग के सामने परिवार के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सभी पूजा कर एक साथ आग में कुछ डालते दिखाई दी।

Loading

मुंबई:   लोहड़ी (Lohri 2021) का त्योहार सोमवार को देश भर में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस  त्योहार को बीते दिन परिवार और दोस्तों के साथ सेलेब्रेट किया। इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें अभिनेत्री परिवार के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाती दिखाई दीं। अदाकारा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ लोहड़ी की बधाइयां दी हैं। ‘हैप्पी लोहड़ी’ कहते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को लोहड़ी दी लख लख बधाइयां… मैं उम्मीद करती हूं कि लोहड़ी की ये आग सभी नकारात्मक उर्जा को जला दे और ढेर सारी खुशियां, शांति और प्यार लेकर आए… आप सभी को मेरे परिवार की तरफ से लोहड़ी की ढेर सारी बधाइयां।‘ 

वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आग के सामने परिवार के साथ खड़े हुए दिखाई दे रही हैं। यह सभी पूजा कर एक साथ आग में कुछ डालते दिखाई दिए। नजर डालें इस वीडियो पर- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

लोहड़ी सेलिब्रेशन का यह वीडियो शिल्पा के फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खैर, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बहुत जल्द ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अदाकारा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा शिल्पा फिल्म ‘हंगामा 2’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)