nora-fatehi-first-look-out-from-pachtaoge-female-version

नोरा और विक्की कौशल का पॉपुलर म्यूजिक वीडियो 'पछताओगे' का फीमेल वर्जन रिलीज होने वाला हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी बेहतरीन डांस और अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब नोरा अपने फैंस के लिए खास सरप्राइज लेकर आ रही हैं। नोरा और विक्की कौशल का पॉपुलर म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’ का फीमेल वर्जन रिलीज होने वाला हैं। इस वीडियो में नोरा अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस गाने का फर्स्ट लुक सामने आया है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’ (फीमेली वर्जन) का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें नोरा वाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने डार्क मेकअप किया है। इस लुक में नोरा की तस्वीर ब्लैक एंड वाइट में नजर आ रहे है, तो वहीं गुलाब केवल लाल रंग में दिखाई दे रहा है।

इस फर्स्ट लुक  को शेयर करते हुए नोरा ने लिखा,’प्यार एक गुलाब की तरह होता है…खूबसूरत लेकिन कपटी’। इसके साथ नोरा ने अपने गाने ‘पछताओगे’ (फीमेली वर्जन) की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है। यह गाना 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा । नोरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस पर कमेंट भी कर रहे है।